top of page
Proposal.webp

प्रोपोज़ल लेटर 

हना तो बहुत कुछ है... बस समझ नहीं आता कि शुरुआत कहाँ से करें।

वो एक सवाल, जिसे आप न जाने कितनी बार मन ही मन पूछ चुके हैं—कभी अकेले में, कभी उनके सामने बैठकर, कभी रास्ते में, तो कभी रात को सोने से पहले।

लेकिन जब सचमुच कहने का वक़्त आता है, तो दिल की सारी बातें जैसे एक साथ उलझ जाती हैं।

हम आपकी उस उलझन को शब्द देंगे।

आप हमें बस अपनी कहानी बताइए—आप दोनों पहली बार कहाँ मिले, उसमें ऐसा क्या है जो आपको उनका बना देता है, कौन-सी याद आज भी चेहरे पर मुस्कान ले आती है, और क्यों आपको लगता है कि वही आपके लिए सबसे ख़ास हैं।

हम उन बिखरी हुई बातों को ऐसे अल्फ़ाज़ देंगे, जो सिर्फ़ उन्हें प्रपोज़ न करें, बल्कि यह भी महसूस कराएँ कि आपने उन्हें ही क्यों चुना है।

क्योंकि कुछ सवाल पूछे नहीं जाते... उन्हें दिल से कहा जाता है!

आपकी बात हमारे लिए अहम है, कॉल करें।

गोपनीयता शपथ  :

 आप Laffaaz के साथ जो भी यादें, भावनाएँ और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, उन्हें पूरी गोपनीयता के साथ रखा जाता है। आपकी साझा की गई सामग्री को बिना आपकी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति या उद्देश्य के लिए इस्तेमाल या साझा नहीं किया जाता।आप निःसंकोच अपनी बात साझा करें। हम उसे सुनने, लिखने और पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

bottom of page