top of page
Personalized pre-wedding script for a cinematic love story and pre-wedding shoot

प्री-वेडिंग स्क्रिप्ट्स

पकी प्रेम कहानी किसी और जैसी नहीं है।

फिर आपका Pre-Wedding Shoot क्यों हो?

वही पहाड़।

वही बारिश।

वही slow motion।

वही एक-दूसरे की तरफ़ भागते दो लोग।

वही कुछ ख़ूबसूरत गाने...

और उनके बीच कहीं खो जाती है— आपकी अपनी कहानी।

हम मानते हैं कि Pre-Wedding Shoot सिर्फ़ ख़ूबसूरत तस्वीरों और cinematic frames का नाम नहीं है।

ये चंद ख़ूबसूरत लम्हे हैं, जो ज़िंदगी भर आप दोनों का हिस्सा बनकर आपके साथ रहते हैं।

साथ चलते हैं।

साँस लेते हैं।

तो कैसा हो कि आपके frames में सिर्फ़ पहले से तय, सबके जैसे poses न हों,बल्कि आपके अपने relationship की कहानी हो— वो भी एकदम cinematic।

हमारी टीम के कुछ सदस्य Bollywood फ़िल्मों के अनुभवी writers हैं।

वही लिखेंगे आपके Pre-Wedding Shoot की एक छोटी-सी कहानी।

आपकी मुलाक़ात।

एक ऐसी कहानी, जो आपके frames को सिर्फ़ ख़ूबसूरत नहीं,आपका अपना बना देगी।

क्योंकि हम जानते हैं— ये पल बार-बार नहीं आते।

और शायद हम और आप भी।

आपकी बात हमारे लिए अहम है, कॉल करें।

गोपनीयता शपथ  :

 आप Laffaaz के साथ जो भी यादें, भावनाएँ और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, उन्हें पूरी गोपनीयता के साथ रखा जाता है। आपकी साझा की गई सामग्री को बिना आपकी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति या उद्देश्य के लिए इस्तेमाल या साझा नहीं किया जाता।आप निःसंकोच अपनी बात साझा करें। हम उसे सुनने, लिखने और पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

bottom of page