top of page
baby Shower wishes.webp

बेबी शॉवर शुभकामना संदेश

माँ होना—सबसे ख़ूबसूरत एहसास।

सृजन के इस उत्सव को हर संस्कृति मनाती है। कहीं बेबी शॉवर, तो कहीं गोद भराई और कहीं किसी और रूप में। गोद को उपहारों से नहीं, दुआओं से नवाज़ा जाता है। नज़र उतारी जाती है।

नया जीवन जब दस्तक देता है, उसी दिन से स्त्री सिर्फ़ स्त्री नहीं रहती, माँ होने का गौरव पा लेती है। उसके इस गौरवमयी क्षण को अगर कुछ मीठे शब्द मिल जाएँ, तो उसके लिए ये यादगार बन सकते हैं।

यूँ तो बुज़ुर्ग कहते आए हैं—'दूधो नहाओ, पूतो फलो'।

लेकिन सोचिए, स्त्री के इन अविस्मरणीय पलों में उसके लिए कुछ ऐसा पढ़ा जाए, जो ख़ास उसके लिए और आने वाले नवजीवन के लिए लिखा गया हो, तो शायद इससे बड़ा उपहार उसके लिए दूसरा नहीं हो सकता।

महँगे उपहार भी वक़्त के साथ अपनी चमक खो देते हैं, लेकिन शब्दों की खनक बहुत देर तक गूँजती है।

क्या लिखना है, कैसे लिखना है—ये सोचना आपका काम नहीं है। उसके लिए तो हम 'लफ़्फ़ाज़' हैं न! आप ये फ़िक्र बेफ़िक्र होकर हम पर छोड़ सकते हैं।

बस, फ़ोन उठाइए, हमें बताइए... या फिर हमारी वेबसाइट पर बस WhatsApp का एक बटन दबाइए और लफ़्फ़ाज़ टीम आपकी सेवा में हाज़िर होगी!

आपकी बात हमारे लिए अहम है, कॉल करें।

गोपनीयता शपथ  :

 आप Laffaaz के साथ जो भी यादें, भावनाएँ और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, उन्हें पूरी गोपनीयता के साथ रखा जाता है। आपकी साझा की गई सामग्री को बिना आपकी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति या उद्देश्य के लिए इस्तेमाल या साझा नहीं किया जाता।आप निःसंकोच अपनी बात साझा करें। हम उसे सुनने, लिखने और पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

bottom of page