
25 — सिल्वर जुबली फिल्म
25.
एक जादुई अंक।
हम Bollywood के उस दौर से गुज़रे हैं,
जब कोई फ़िल्म सिनेमा हॉल में लगातार 25 हफ़्ते बिता लेती थी,
तो Silver Jubilee मनाई जाती थी।
तो फिर दो लोग—
ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव, धूप-छाँव से गुज़रते हुए,
एक-दूसरे का साथ कभी न छोड़ने के पक्के इरादे के साथ
25 साल साथ बिता लें—
जश्न तो लाज़मी है।
ये कोई रस्म नहीं।
ये celebration है—
इस साथ का,
इस रिश्ते का,
इस वास्तविक प्रेम कहानी का।
एक ऐसी प्रेम कहानी, जिसका सफ़र सिर्फ़ तीन घंटे का नहीं है।
बल्कि सच कहें तो इसे तीन घंटे की फ़िल्म में समेटना भी मुश्किल है।
लेकिन मुश्किल को सिर्फ़ आसान करना हमारा मक़सद नहीं।
हम आपके इस सफ़र को एक legacy बनाना चाहते हैं।
आप दोनों के लिए।
आपकी संतानों के लिए।
और आने वाली पीढ़ियों के लिए।
ज़रा visualize कीजिए—
एक cinematic love story,
जिसके hero और heroine कोई अभिनेता नहीं,
सिर्फ़ आप दोनों हैं!
आपकी पहली मुलाक़ात।
आपकी शादी।
पहला घर।
पहली जीत।
पहली मुश्किल।
बच्चों का आना।
बदलते साल।
और उन तमाम छोटी-बड़ी घटनाओं के बीच एक चीज़ जो नहीं बदली—आप दोनों का साथ।
हम आपकी कहानी को सिर्फ़ लिखेंगे नहीं, हम उसे shoot करेंगे।
आपकी यादों, तस्वीरों, पुराने videos और उन लोगों के साथ जो इस कहानी का हिस्सा रहे हैं।
और फिर उसे एक ऐसी cinematic film में ढालेंगे—
जिसे आप आज celebration में देखेंगे,
कल यादों में,
और शायद आपकी आने वाली पीढ़ियाँ एक दिन अपनी विरासत की तरह देखेंगी।
Bollywood films produce करने का हमारा अनुभव आपकी इस real-life love story को वही cinematic scale और storytelling दे सकता है, जिसकी यह कहानी हक़दार है।
30 minutes हो या 3 hours—इस कहानी की length आप तय करेंगे।
हमारा काम सिर्फ़ इतना है—
आपकी 25 साल की कहानी को ऐसी फ़िल्म बनाना,
जिसका Silver Jubilee कभी ख़त्म न हो।
Service description
A grand cinematic tribute honoring 25 years of love, family values, and lifetime memories.
📌 Scope & Duration Included:
• Final Film Duration: 10 to 15 minutes (Family interviews + Narrative highlights).
• Location: Single primary location in India.
Operational Terms:
• Travel, accommodation, and local transport are extra on actuals.
• Multi-city shoots, extended family coverage, or films beyond 15 minutes will be customized on request.
गोपनीयता शपथ :
आप Laffaaz के साथ जो भी यादें, भावनाएँ और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, उन्हें पूरी गोपनीयता के साथ रखा जाता है। आपकी साझा की गई सामग्री को बिना आपकी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति या उद्देश्य के लिए इस्तेमाल या साझा नहीं किया जाता।आप निःसंकोच अपनी बात साझा करें। हम उसे सुनने, लिखने और पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
