
ग्रूम स्पीच
थोड़ा सरप्राइज़ हैं पढ़कर कि ये 'ग्रूम साइड स्पीच' क्या है?
यकीन जानिए, ये हमारा कसूर नहीं है। ये कारस्तानी है हमारी टीम के कुछ उन सदस्यों की जिन्हें आप 'जेन जी' बुलाते हैं। वो शायद किसी रूल पर चलना जानते ही नहीं हैं। सवाल करना, प्रथाएँ तोड़ना तो जैसे उनकी फ़ितरत का हिस्सा है।
"शादी में सिर्फ़ दुल्हन को शिक्षा क्यों?"
"क्यों ऐसा कि दूल्हे की तरफ़ से कोई स्पीच नहीं पढ़ी जाती?"
उनके ये दो-चार दनदनाते सवाल और बस... हमने तो सरेंडर कर दिया! और हो गई ये नयी कैटेगरी तैयार।
वैसे, सोचा जाए तो इसमें बुराई भी क्या है किसी नयी चीज़ को अपना लेने में? एक अच्छा विचार हमेशा अच्छा बदलाव ही लाता है।
आप दूल्हे के भाई, दोस्त, जीजा... कोई भी हो सकते हैं। या फिर खुद दूल्हे राजा भी! एक स्पीच जो सारे मेहमानों को रोमांचित कर दे, हँसाए, गुदगुदाए या फिर भावुक कर दे। अगर अब तक आपने किसी शादी में ऐसा नहीं देखा है, तो आप बन सकते हैं अपने सर्कल में ट्रेंड सेटर।
तो फ़ोन उठाइए और ग्रूम स्पीच ऑर्डर कर दीजिए।
हमारे एक्सपर्ट आपको सुनेंगे, समझेंगे और फिर लिखेंगे। ज़्यादा समय नहीं बचा है आपके परिवार में शहनाई बजने में। जल्दी कीजिए, आपको घोड़ी, बैंड और केटरर भी बुक करना है!
मगर हाँ, हमारी और भी कई सर्विसेज़ आपके ख़ास काम की हो सकती हैं, उन पर एक नज़र ज़रूर डाल लेना। हमारी हर बात आपको दूसरों से ख़ास मिलेगी—यह वादा है हमारा!
गोपनीयता शपथ :
आप Laffaaz के साथ जो भी यादें, भावनाएँ और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, उन्हें पूरी गोपनीयता के साथ रखा जाता है। आपकी साझा की गई सामग्री को बिना आपकी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति या उद्देश्य के लिए इस्तेमाल या साझा नहीं किया जाता।आप निःसंकोच अपनी बात साझा करें। हम उसे सुनने, लिखने और पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
