top of page
Baby homecoming video capturing a newborn’s first arrival home with family

बेबी वेलकम फिल्‍म

हालाँकि ये गलत है, मगर कर डालिए।

अगर आप अभी माता-पिता नहीं बने हैं, तो ये ज़रूरी है। ज़रा टटोलिए अपनी माता या पिता के उन बक्सों, उन दराज़ों को—जो उनका निजी स्पेस हैं। आपका बचपन वहाँ अब भी किलकारियाँ मारता, ठुमकता, पाँव उठाता, गिरता-संभलता मिल जाएगा।

कहीं पाजेब या कमरबंद के घुँघरुओं के रूप में, कहीं आपके पहले खिलौने या पहले टूटे दाँत के रूप में। या फिर उस पहले पैरहन के रूप में, जो आपने इस दुनिया में आकर पहना था।

देखिए, आँखें नम मत कीजिए। हमारा मक़सद आपको रुलाना नहीं है।

आपके घर में भी एक नया जीवन आने वाला है। और आप भी यही करने वाले हैं—यक़ीन जानिए।

लेकिन आप कुछ ख़ास और भी कर सकते हैं—इन पलों को वक़्त से चुराकर अपने पास रख सकते हैं।

आपकी संतान का गृह-प्रवेश।

इसे हम आपके लिए सिर्फ़ ख़ास नहीं, यादगार बना सकते हैं।

जीवन के ये पहले-पहले पल आपको हमेशा मखमली एहसास देंगे। और आपकी संतान भी एक दिन इन्हें देखना चाहेगी।

बात सिर्फ़ कैमरे में क़ैद करने से बनती, तो आपका फ़ोन ही काफ़ी था।

लेकिन बात इतनी है ही नहीं।

सोचिए—एक छोटी-सी सिनेमैटिक होमकमिंग फ़िल्म, जिसमें कहानी भी है, फ्रेम भी और फ़िल्में बनाने का हमारा अनुभव भी।

तो बात बनती है न?

और ये समझदारी भरा फ़ैसला सिर्फ़ दो पीढ़ियों के लिए नहीं, तीन पीढ़ियों के लिए विरासत होगा।

जनाब, तीसरी पीढ़ी आपकी संतान की संतान भी तो होगी—

जो एक दिन देखना चाहेगी अपने माता-पिता की

सिनेमैटिक होमकमिंग जर्नी।

Consultation Form

Select Service

Service description

No AI writing. Pure Human Emotion. Capture the priceless moments of bringing your little one home for the very first time with a gentle, heart-touching cinematic film.
📌 Scope & Duration Included:
• Final Film Duration: Up to 10 minutes (Includes Teaser + Main Homecoming Film).
• Production Location: Single primary location in India.Operational Terms:
• Travel, accommodation, and local transport are extra on actuals or arranged directly by the client.
• Multi-day coverage or extended family shoots require custom quote updates.

गोपनीयता शपथ  :

 आप Laffaaz के साथ जो भी यादें, भावनाएँ और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, उन्हें पूरी गोपनीयता के साथ रखा जाता है। आपकी साझा की गई सामग्री को बिना आपकी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति या उद्देश्य के लिए इस्तेमाल या साझा नहीं किया जाता।आप निःसंकोच अपनी बात साझा करें। हम उसे सुनने, लिखने और पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

bottom of page