
ब्रेकअप लेटर
रिश्ता टूट गया। बात ख़त्म।
ब्रेकअप लेटर कौन लिखता है?
प्रपोज़ल लेटर, लव लेटर, सॉरी लेटर—सब समझ में आता है।
लेकिन ब्रेकअप लेटर? सीरियसली!
सच कहें तो यह ज़रूरत नई नहीं है, बहुत पुरानी है।
बस इसे पहली बार समझा हमने।
शायद इसलिए कि हमने जिया है।
हमने इश्क़ भी किया है और सताए भी गए हैं।
बस, हमने ख़ामोशी ओढ़ ली... घुटते रहे।
संभलते-संभलते एक जेनरेशन का सफ़र तय कर दिया।
फिर जाकर Gen Z से सीखा कि खुलकर जीना किसे कहते हैं।
प्यार करो तो बिंदास, ब्रेकअप करो तो बिंदास...
और फिर—move on.
कहना आसान है।
लेकिन जितना आसान कह देना है, उतना आसान कर देना नहीं।
ख़ासकर तब, जब पुराने रिश्ते का कोई घाव अब भी रिसता हो।
जब पुरानी यादों की कोई खिड़की अब भी खुली हो।
क्योंकि जब तक वह खिड़की खुली रहती है,
नए रिश्ते को साँस लेने की जगह नहीं मिलती।
कभी-कभी इसलिए पुरानी खिड़की बंद करना ज़रूरी होता है—
दूसरे को ग़लत ठहराने के लिए नहीं, अपने घाव भरने के लिए।
बस, इसी ख़याल ने ब्रेकअप लेटर की ज़रूरत को जन्म दिया।
बुरा है, आधी-अधूरी चीज़ों को सँभाले रखना।
यह सोचते रहना कि एक बार मौक़ा मिले तो—ये कहूँ, वो कहूँ...
पूछूँ तो सही कि मेरी ख़ता क्या थी?
और फिर कभी पूछ ही न पाना। कभी कह ही न पाना।
क्योंकि कभी वक़्त नहीं था, और कभी शब्द।
अब आपके पास दोनों हैं।
आपकी अधूरी कहानी के अधूरे एहसासों को हम सुनेंगे भी, उन्हें ज़ुबान भी देंगे।
हमारे पास आपको देने के लिए सहानुभूति नहीं है...
हमारे पास है—एतबार।
यह भरोसा कि आपका हर एहसास, हर बात, हर राज़ हमारे पास पूरी तरह महफ़ूज़ है।
तो चलिए, उस पुराने रिश्ते को एक औपचारिक अलविदा कह देते हैं।
बिना इल्ज़ाम के।
बिना कड़वाहट के।
बिना कुछ अधूरा छोड़े।
यक़ीन मानिए—आप बहुत हल्का महसूस करेंगे।
आप Laffaaz के साथ जो भी यादें, भावनाएँ और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, उन्हें पूरी गोपनीयता के साथ रखा जाता है। आपकी साझा की गई सामग्री को बिना आपकी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति या उद्देश्य के लिए इस्तेमाल या साझा नहीं किया जाता।आप निःसंकोच अपनी बात साझा करें। हम उसे सुनने, लिखने और पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
