top of page
Image 5 Weding .webp
Personalized love story and pre-wedding film for couples

लफ़्फ़ाज़ बोले तो...

हाँ, हम लफ़्फ़ाज़ हैं

और हमें गर्व है अपने इस हुनर पर।

शब्दों से जादू जगाना हमें आता है। आपके उन अहसासों को, जिन्हें आपका दिल महसूस तो करता है मगर ज़ुबान बयाँ नहीं कर पाती—हम उन्हें समझते भी हैं और ख़ूबसूरत लफ़्ज़ों में पिरोकर परोसते भी हैं...

क्योंकि मामला अगर दिल का हो, तो AI नहीं, लफ़्फ़ाज़ चाहिएं !

Section 2.png

भी कोई लम्हा हमें सांसों से भी अज़ीज़ होता है...हम इन्हीं लम्हों को हयात देते हैं, बस, कुछ चुनिंदा अल्‍फ़ाज़ देते हैं। उम्र की मुट्ठी खोलो तो कई मीठे पल गुनगुनाते हैं, मुस्कुराते हैं। लोग आजकल ख़ूब कैमरा चलाते हैं, शायद कि वक़्त से कुछ लम्हे चुराते हैं...हम सिर्फ़ कैमरा नहीं चलाते। वक़्त ठहर जाए, बस, कुछ ऐसे फ़्रेम बनाते हैं। प्री-वेडिंग शूट नहीं, हम आप दोनों की पर्फ़ेक्ट फ़िल्म बनाते हैं। 25वीं सालगिरह हो या 'नन्हीं जान' के आने का जश्न—आपकी हर ख़ुशी को चार चाँद लगाते हैं। हम लफ़्फ़ाज़ हैं जनाब, दूसरों जैसे बस शूट नहीं करते... हम आपकी कहानी को ब्लॉकबस्टर बनाते हैं!

"शब्दों का मोल कुछ भी नहीं... लेकिन शब्दों से ज़्यादा अनमोल भी कुछ नहीं ! कभी चाशनी से रगों में घुलते हैं, तो कभी नश्तर से चुभते हैं... शब्द हैं जनाब!
ये एहसास के धागों से बुनते हैं।"

प्यार का पहला ख़त लिखने में वक़्त हमेशा ही लगता है... पर कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं, जिन्हें लिखने में हम कतई वक़्त नहीं लगाते—अक्सर बस 'कॉपी-पेस्ट' करके काम चला लेते हैं!

जैसे दुल्हन की विदाई पर पढ़ी जाने वाली वही पुरानी, रटी-रटाई 'शिक्षा' और नसीहतें...

पर अब न तो प्रेम-पत्र लिखने में महीनों लगेंगे, और न ही किसी और की विदाई पर पढ़ी गई स्पीच से काम चलाना पड़ेगा। जब बात आपके अपने जज़्बातों की हो, तो लफ़्फ़ाज़ों के पास हर भावना के लिए बिल्कुल ओरिजिनल सॉल्यूशन हैं।

नीचे स्क्रॉल करते जाइए, और लफ़्फ़ाज़ी के नए रंग देखते जाइए!

Hero 2 Image 3.webp

फ़्फ़ाज़ों की दुनिया में आपका स्वागत है!

यह तो बस एक झरोखा है...

भीतर आइए, और हमारे रंगों में रंग जाइए।

लफ़्फ़ाज़ी झरोखा

ChatGPT Image Aug 8, 2026, 11_55_04 AM.png

ब्राइड वेल्‍कम स्‍पीच

ये ज़माना महिलाओं का है।

ये दौर उनका है।

तो फिर उनकी तारीफ़ में कुछ
कहा क्यों न जाए?

ठीक वैसे ही,

जैसे बेटी के लिए कहा जाता है।

माँ के लिए कहा जाता है।

तो क्यों न इस बार

एक मीठी-सी speech

आपकी ‘बहू’ के स्वागत में पढ़ी जाए?

Personalized anniversary films and  Pre-wedding scripts/filmsfor couples

25 — सिल्‍वर जुबली फिल्‍म

पकी पहली मुलाक़ात... आपकी शादी...

पहला घर, पहली जीत, पहली मुश्किल और बच्चों का आना!

बदलते साल और उन तमाम छोटी-बड़ी यादों के बीच...

एक चीज़ जो कभी नहीं बदली—आप दोनों का साथ।

हम आपकी इस ख़ूबसूरत कहानी को सिर्फ़ लिखेंगे नहीं, बल्कि इसे एक सिनेमैटिक फ़िल्म में ढालेंगे। यानी आपकी अपनी ब्लॉकबस्टर दास्तान, बिल्कुल बॉलीवुड/हॉलीवुड स्टाइल में!

Custom breakup letter writing for expressing difficult emotions

ब्रेकअप लेटर

ब्रेकअप लेटर? सीरियसली!

प्रपोज़ल, लव लेटर, सॉरी लेटर—सब समझ आता है...

पर जब रिश्ता टूट जाए, बात ख़त्म हो जाए, तो ब्रेकअप लेटर कौन लिखता है?

सुनने में नया लगता है, लेकिन इस दौर की यही माँग है।

दिल टूटे तो तमाशा न हो... बस सही लफ़्ज़ों में बात मुकम्मल हो जाए!

Custom tribute speech writing and remembrance films for loved ones

श्रद्धांजलि द् ट्रिब्‍युट 

वाक़ई मुश्किल है दरिया को उसके हिस्से के क़तरे देना...

बात चंद शब्दों की नहीं, सही और सधे शब्दों की है।

श्रद्धांजलि, जिसे दिल से पिरोया गया हो—   अंजुली भर सही और सधे शब्द!

Contact .png

संपर्क करें

  • Instagram

जो जज़्बात आप हमसे बाँटते हैं, वे हमारे पास एक अमानत की तरह महफ़ूज़ रहते हैं।

आपकी कहानियाँ, भावनाएँ, बातचीत और व्यक्तिगत जानकारी पूरी तरह गोपनीय (Confidential) हैं। आपकी इजाज़त के बिना आपका एक भी लफ़्ज़ कभी किसी तीसरे के साथ साझा नहीं किया जाएगा—यह हमारा वादा है!

bottom of page