top of page
Personalized pre-wedding cinematic film created from a couple’s unique love story

प्री-वेडिंग सिनेमेटिक फिल्‍म

क बढ़िया-सा फ़ार्महाउस, 10–12 पॉपुलर-से पोज़ेज़, कुछ लव प्रॉप्स और बस... हो गया प्री-वेडिंग शूट। यही तो करते हैं न आप!

हाँ, अगर पॉकेट डीप हों और अफ़ोर्डेबिलिटी थोड़ी ज़्यादा हो, तो एक-दो लाइव लोकेशंस, एक कैमरा टीम... जिसे प्री-वेडिंग शूट का अनुभव है... और बाक़ी काम तो एडिटिंग में हो ही जाना है।

रिश्तेदारों का क्या है, चाइनीज़, इटैलियन का मज़ा लेते हुए तालियाँ तो उन्होंने बजा ही देनी हैं।

प्री-वेडिंग का यह वो स्टाइल है, जो ज़्यादातर लोग उसी तरह करते हैं, जैसे शादी की दूसरी रस्में।

यही वजह है कि ज़्यादातर प्री-वेडिंग शूट एक जैसे लगते हैं।

लेकिन हम लफ़्फ़ाज़ हैं। ये हमारा अंदाज़ नहीं।

हम आपकी कहानी को किसी और के फ़्रेम में फ़िट नहीं करते। वही पोज़ेज़, वही प्रॉप्स... हम आपको जैक डॉसन और रोज़ बनाने की कोशिश भी नहीं करते।

ऐसा करना ही क्यों है?

आपकी ज़िंदगी के आप हीरो-हीरोइन हैं। और हर हीरो-हीरोइन की कोई न कोई कहानी तो होती ही है। अगर नहीं भी है, तो हम लफ़्फ़ाज़ किस मर्ज़ की दवा हैं!

बात चाहे कॉन्सेप्ट की हो, स्क्रीनप्ले, शूट, साउंड डिज़ाइन या VFX और एडिटिंग की—

लफ़्फ़ाज़ की अनुभवी बॉलीवुड टीम आपकी इस वेडिंग स्टोरी के हर पहलू को प्रोफ़ेशनल फ़िल्ममेकिंग की तरह ट्रीट करती है।

यही वजह है कि हमारे काम पर तालियाँ नहीं बजतीं।

भला सिनेमा हॉल में कभी तालियाँ बजते देखा है आपने?

सीटियाँ और goosebumps—इससे कम पर तो हमें संतुष्टि मिलती ही नहीं है।

क्योंकि इसी का नाम सिनेमा है।

हम सिर्फ़ शूट नहीं करते...

हम सिनेमा बनाते हैं।

Consultation Form

Select Service

आपकी बात हमारे लिए अहम है, कॉल करें।

गोपनीयता शपथ  :

Full-service cinematic film production capturing your unique bond with storytelling depth and cinematic visuals.📌 Scope & Duration Included:• Final Film Duration: 10 to 15 minutes (Includes Teaser + Main Film).
• Location: Single primary location in India.
Operational Terms:• Travel, accommodation, and local transport are billed separately or arranged directly by the client.
• Extended Duration & Multiple Locations: Require additional production days and custom quote updates.

गोपनीयता शपथ  :

 आप Laffaaz के साथ जो भी यादें, भावनाएँ और व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, उन्हें पूरी गोपनीयता के साथ रखा जाता है। आपकी साझा की गई सामग्री को बिना आपकी अनुमति के किसी अन्य व्यक्ति या उद्देश्य के लिए इस्तेमाल या साझा नहीं किया जाता।आप निःसंकोच अपनी बात साझा करें। हम उसे सुनने, लिखने और पूरी गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

bottom of page